Create your Account
रायपुर दक्षिण उपचुनाव: दोपहर 3 बजे तक जानें कितना प्रतिशत हुआ मतदान, शाम 6 बजे तक जारी रहेगा वोटिंग
रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आज दोपहर 3 बजे तक 39.23% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी, जिससे मतदाताओं के पास अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभी भी समय है।
दोपहर 12 बजे के बाद से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। चुनाव अधिकारियों का अनुमान है कि अगले दो घंटों में मतदान प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है।
रायपुर दक्षिण सीट से 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 2 लाख 71 हजार से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पांच सौ से अधिक जवानों के साथ पाँच सीआरपीएफ कंपनियां भी तैनात की गई हैं।


Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking : सीएम साय ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, धान खरीदी की समय सीमा बढ़ी
- 2. Under-19 World Cup: भारत छठी बार बना विश्व चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकार्ड
- 3. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 4. CG News : नशे के इंजेक्शन के साथ झारखंड का बड़ा सप्लायर समेत तीन गिरफ्तार, लाखों रूपए का माल जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

