Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
President Draupadi Murmu Ambikapur visit: जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रवास की तैयारियां तेज, 20 नवंबर को अंबिकापुर में होगा आयोजन
- Rohit banchhor
- 06 Nov, 2025
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
President Draupadi Murmu Ambikapur visit: अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर को संभावित आगमन को लेकर अंबिकापुर में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इसे देखते हुए गुरुवार को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
सोनमणि बोरा ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रपति (President Draupadi Murmu) के आगमन के लिए तैयार किए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, हेलीपैड की मजबूती तथा आसपास की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने पीजी कॉलेज मैदान पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव ने पीजी कॉलेज मैदान में बनने वाले डोम पंडाल, बैठक व्यवस्था, वीआईपी गेट, यातायात बेरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, स्टॉल्स की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं सांस्कृतिक मंच का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप और सौंदर्यपूर्ण ढंग से पूरी होनी चाहिए।
पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में होगी संगोष्ठी-
सोनमणि बोरा ने पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली संगोष्ठी कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और समय पर रहे।
निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs SA T20I: दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें पिच, हेड टू हेड, Live स्ट्रीमिंग और संभवित प्लेइंग 11
- 2. MP Crime : युवती को इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, शादी का झांसा, दुष्कर्म और न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेल
- 3. Anil Ambani: ED की फिर बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी समूह की ₹1,120 करोड़ की संपत्तियां जब्त
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

