Police Transfer : 10 आईपीएस और राज्य सेवा के 2 अधिकारियों के ट्रांसफर, देखे लिस्ट...
Police Transfer : भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार को 10 आईपीएस अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी की गई है। लिस्ट के मुताबिक कुल तीन जिलों के एसपी बदले गए हैं। शहडोल, सिंगरौली और छिंदवाड़ा में नए पुलिस कप्तानों को तैनात किया गया है. मनीष खत्री को सिंगरौली एसपी, राम जी श्रीवास्तव शहडोल एसपी और अजय पांडेय को छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया है। जबकि नर्मदा पुरम संभाग के आईजी इरशाद वली खान को पुलिस मुख्यालय में बतौर आईजी विसेबल तैनात किया गया हैं।
Police Transfer : साथ ही PHQ में पदस्थ ADGP मीनाक्षी शर्मा को ADGP सामुदायिक पुलिसिंग एवं आरटीआई PHQ भोपाल भेजा गया है। इसके अलावाIG SAF ग्वालियर मिथिलेश कुमार शुक्ला को IG नर्मदापुरम बनाया है,DIG जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी को DIG पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है, DIG SAF जबलपुर अतुल सिंह को DIG जबलपुर रेंज भेजा है साथ में DIG SAF का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा है।गृह विभाग के आईपीएस अधिकारियों के अलावा राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है इसमें पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ एआईजी संदीप भूरिया को एडिशनल एसपी नरसिंहपुर पदस्थ किया है और कार्यवाहक एसडीओपी खजुराहो जिला छतरपुर डॉ सलील शर्मा को डिप्टी कमान्डेंट 9 वीं बटालियन रीवा पदस्थ किया है।
देखे लिस्ट-



