Create your Account
MP Assembly: मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच 4 अगस्त तक स्थगित
MP Assembly: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई। स्थगित होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने मंत्री कुंवर विजय शाह के इस्तीफे की जोरदार मांग की, लेकिन सत्ता पक्ष ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। नाराज कांग्रेस विधायकों ने आसंदी के सामने पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने हंगामे को देखते हुए कार्यवाही को स्थगित करने की घोषणा की।
सदन स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल सेना के अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा है। उनकी टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है, जिसे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गलत बता चुके हैं, फिर भी बीजेपी सरकार इस्तीफा नहीं ले रही। सिंघार ने कैग रिपोर्ट पर भी निशाना साधा कि बीजेपी किसानों के विकास का ढोंग करती है, लेकिन वास्तव में किसानों की उन्नति नहीं चाहती। इस घटना से विधानसभा में सियासी तनाव बढ़ गया है, और कांग्रेस ने सरकार पर कार्यवाही में देरी का आरोप लगाया है।
Related Posts
More News:
- 1. Crime News : ‘तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते…’ पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ननद ने खोला पूरा राज
- 2. KKR vs PBKS IPL 2026: पंजाब के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी केकेआर, कोलकाता में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, देखें प्लेइंग 11 समेत पिच और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- 3. Women Reservation Bill: बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल में संशोधन की तैयारी, हंगामे के आसार, बीजेपी ने जारी किया व्हिप
- 4. UP Accident : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, कई घायल, CM ने जताया शोक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

