Create your Account
मां ने तांत्रिक सिद्धि के लिए बेटी की दी बलि, बच्ची का दिल निकालकर की तंत्र पूजा...
Jharkhand News : पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक मां ने अंधविश्वास की हद पार करते हुए अपनी डेढ़ साल की बेटी की नृशंस हत्या कर दी। तंत्र-मंत्र की सिद्धि पाने के लिए मां ने अपनी मासूम बेटी का दिल निकालकर तंत्र पूजा की और शव को दफना दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खरारपर गांव की है।
Jharkhand News : बता दें कि आरोपी महिला का नाम गीता देवी है, जिसने अपनी डेढ़ साल की बेटी परी कुमारी की बलि दी। पुलिस के मुताबिक, गीता ने अपनी बेटी का सीना काटकर उसका दिल निकाल लिया और फिर बिना कपड़ों के तंत्र पूजा की। पूजा के बाद उसने बच्ची के शव को वहीं दफन कर दिया। महिला के पति अरुण राम दिल्ली में मजदूरी करता है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण गीता देवी काफी परेशान रहती थी। इसी दौरान किसी ने उसे बताया कि तंत्र-मंत्र के जरिए वह अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकती है। इसी अंधविश्वास में फंसकर उसने अपनी बेटी की बलि दे दी।
Jharkhand News : घटना के बाद गीता देवी जब बिना कपड़ों के घर लौटी, तो परिवार के लोगों को शक हुआ। उसकी विचित्र हालत देखकर परिजनों ने उससे बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की लाश को दफनाए गए स्थान से बरामद कर लिया गया है। आरोपी महिला ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Jharkhand News : घटना के बाद आरोपी महिला की सास कौशल्या देवी ने बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है। इस घटना से खरारपर गांव के लोग सदमे में हैं। अंधविश्वास के कारण हुए इस घिनौने कृत्य ने समाज के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। स्थानीय लोग घटना को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन उज्जैन को मिली अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पुल की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. CG News: घरघोड़ा फारेस्ट रेंज में कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश,मौके पर पहुंचे अफसर
- 3. CG News : धान खरीदी में बड़ा घोटाला, बोरों में रेत मिलाकर हेराफेरी, केंद्र प्रभारी बर्खास्त
- 4. Attack on Farooq Abdullah: मैं 20 साल से उसे मारना चाहता था'... फारूक अब्दुल्ला पर हमला, शादी समारोह में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

