Breaking News
:

जीतू पटवारी के मुख से कांग्रेस का राम विरोधी चेहरा उजागर: आशीष अग्रवाल

जीतू पटवारी

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों पर भाजपा ने पलटवार किया है। बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि जीतू पटवारी के मुंह से कांग्रेस का राम विरोधी और सनातन विरोधी एजेंडा एक बार फिर उजागर हुआ है। भगवान राम और भगवान कृष्ण के क्षेत्र के वासी अगर विदेश जाएंगे तो राम और कृष्णा ही बोलेंगे कांग्रेस के नेताओं की तरह देश को अपमानित नहीं करेंगे।

भगवान राम कृष्ण और भगवान शिव हमारी आस्था के केंद्र है हम जहां जाएंगे उनकी जयकार करेंगे और उनकी जय कार से ही मध्य प्रदेश में आज बीजेपी की सरकार है। अग्रवाल ने कहा कि लोगों को कांग्रेस के इन नेताओं के बिगड़े बोल सुननी चाहिए यह स्थिति तब है जब यह विपक्ष में है यदि यह सत्ता में आ जाते तो राम और श्याम बोलने पर बैन लगा देते।

आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसी नजर होती है वैसे ही नजारे होते हैं जीतू पटवारी जिस दल से आते हैं उसकी राज्य सरकारे हिमाचल में है तेलंगाना में है एक आध अन्य राज्य में भी है वहां बड़ी संख्या में आईपीएस आईएएस के ट्रांसफर हो रहे हैं जीतू पटवारी बताएं कि वह कौन से दलाल है जो यह सब कर रहे हैं 15 महीने की काली कमलनाथ सरकार के समय पर जिन्होंने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था।

आज वह मध्य प्रदेश को अपमानित कर रहे हैं। लाखों करोड़ों के जो निवेश डॉक्टर मोहन यादव की सरकार में आ रहे हैं उसको पटरी से उतरने के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस षड्यंत्र चल रही है। मध्य प्रदेश में जो तबादले हो रहे हैं वह प्रशासनिक सुधार के लिए हो रहे हैं जीतू पटवारी सिर्फ कांग्रेस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us