बीजेपी पर बरसे जीतू पटवारी, कहा- भाजपा बहनों से वोट लेकर उनके पतियों को गुंडों से पिटवाती, रि-पोलिंग की मांग...
- Rohit banchhor
- 14 Nov, 2024
उन्होंने कहा कि विजयपुर में पहली बार कांग्रेस को वोट देने के आरोप में आदिवासी भाईयों को गोली चलाई गई है।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर संपन्न हुए उपचुनाव के बाद कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी के साथ निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़े कर रही है। विजयपुर से वापस लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का असली चाल, चरित्र और चेहरा विजयपुर उपचुनाव में देश की जनता के सामने आ गया है।

MP News : कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव आयोग में समय-समय पर एक सैकड़ा शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मध्यप्रदेश की भाजपा ने विजयपुर उपचुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपना लिए हैं। भाजपा सरकार लाडली बहनों को 1250 रुपए प्रति माह देकर वोट लेती है, उन्हीं लाडली बहनों के पतियों को वोट देने के लिए भाजपा गुंडों से पिटवाती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 37 मतदान केंद्रों में नए सिरे से मतदान कराए जाने की मांग चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा कि विजयपुर में पहली बार कांग्रेस को वोट देने के आरोप में आदिवासी भाईयों को गोली चलाई गई है।
MP News : कई आदिवासी भाई- बहन घायल हैं। भाजपा के गुंडे हथियारों से लैस होकर आदिवासियों को वोट न देने के लिए धमकाते रहे, लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने के शक में मतदान के बाद जाटव समाज के घरों में बदमाशों ने आग लगा दी है। पूरी आशंका है कि यह आग भी भाजपा के गुंडों ने ही लगाई है। पटवारी ने कहा कि विजयपुर में जाति विशेष के लोगों को बीएलओ बनाने की शिकायत सबसे पहले की थी, भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत के दो भाई शासकीय सेवा में हैं और दोनों ड्यूटी कर कर रहे हैं।

