Breaking News
:

Jammu and Kashmir CM Oath: जम्मू-कश्मीर सरकार का शपथ समारोह आज, थोड़ी देर में CM उमर अब्दुल्ला सहित 8 मंत्री लेंगे पद की शपथ, राहुल-प्रियंका भी रहेंगे मौजूद

Jammu and Kashmir CM Oath

Jammu and Kashmir CM Oath: जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 16 अक्टूबर को श्रीनगर में होगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा 8 अन्य मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


राहुल-प्रियंका समेत इंडिया गुट के नेता होंगे शामिल
इस मौके पर विपक्ष के प्रमुख नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में मौजूद रहेंगे। इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य नेता भी श्रीनगर पहुंचेंगे। 


Jammu and Kashmir CM Oath: केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला CM
यह शपथ ग्रहण समारोह इसलिए खास है क्योंकि उमर अब्दुल्ला अनुच्छेद 370 के हटने और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश में बांटने के बाद यह उनका दूसरा कार्यकाल है। उमर अब्दुल्ला पहले भी 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जम्मू-कश्मीर 2018 से राष्ट्रपति शासन के अधीन था, जब बीजेपी ने पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। उस वक्त महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री थीं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us