Breaking News
:

IND vs ENG 1st T20: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आज कोलकाता में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। हालांकि, मोहम्मद शमी को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, जिससे उनकी वापसी का इंतजार और लंबा हो गया है।

IND vs ENG 1st T20: कोलकाता: भारत और इंग्लैंड के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही थी कि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। इससे उनकी भारतीय टीम में वापसी का इंतजार और लंबा हो गया है। मुकाबला 7 बजे से शुरू होगा।


IND vs ENG 1st T20: कैसा होगा पिच का मिजाज ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए अनुकूल रहती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर बनते हुए भी देखे गए हैं। पिच के हिसाब से टीम इंडिया तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतर सकती है। वहीं इंग्लैंड अपनी टीम में चार तेज गेंदबाजों और एक मुख्य स्पिनर के साथ मुकाबला करेगा।


IND vs ENG 1st T20: टीवी पर लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग इस रोमांचक मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद भी लिया जा सकता है।


IND vs ENG 1st T20: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs ENG 1st T20: भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।


IND vs ENG 1st T20: इंग्लैंड: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us