Create your Account
Deputy CM Arun Sao: अमेरिका प्रवास से आज भारत लौटेंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Deputy CM Arun Sao: नई दिल्ली/रायपुर/बिलासपुर। उन्नत सड़क और भवन निर्माण के लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के लिए अध्ययन दौरे पर आठ अमेरिका प्रवास को पूर्ण कर उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज 19 सितंबर को स्वदेश लौटेंगे। वे अमेरिकी समय के अनुसार 18 सितंबर को सुबह 9:05 बजे सेन फ्रांसिस्को से रवाना हो चुके हैं और भारतीय समयानुसार आज 19 सितंबर को दोपहर 2:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
Deputy CM Arun Sao: इससे पहले बुधवार को उन्होंने अमेरिका के शिकागो में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के आमंत्रण पर स्वदेशी मेला में भारतीय कलाकृति का अवलोकन किया। मेले में भारत के विभिन्न राज्यों के कलाकार आए थे।
Deputy CM Arun Sao: उप मुख्यमंत्री साव, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के साथ एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर 10 सितंबर से अमेरिका प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और सेन फ्रांसिस्को में सड़क और भवन निर्माण परियोजनाओं का अध्ययन किया।
Deputy CM Arun Sao: उप मुख्यमंत्री साव ने विशेषज्ञों से निर्माण परियोजनाओं की प्लानिंग, डिजाइनिंग, और तकनीकों के साथ-साथ निर्माण स्थल पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा पर भी चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में उन्नत सड़क और भवन निर्माण के लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर विचार किया। प्रवास के दौरान, साव ने भारतीय समुदाय और छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से भी मुलाकात भी की।


Related Posts
More News:
- 1. MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
- 2. MP: इंदौर में संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, बोले- संतों की वाणी आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने का कर रही है कार्य
- 3. CG News : प्लांट में बॉयलर धमाके से दहला क्षेत्र, 9 माह का मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे
- 4. Lok Sabha: लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का भाषण, हंगामे के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

