Create your Account
Pramod Krishnam: बस नाम के हिंदू हैं कांग्रेस अध्यक्ष, जानें मल्लिकार्जुन खरगे पर क्यों भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम
नई दिल्ली। Pramod Krishnam: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की तुलना आतंकवादियों से की, जिसको लेकर घमासान छिड़ गया है। इस मामले पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ नाम के हिंदू हैं, उनके कर्म तो हिंदुओं वाले बिल्कुल नहीं लगते।
Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, मल्लिकार्जुन खरगे अपने नाम से हिंदू लगते हैं लेकिन उनके कामों से ऐसा नहीं लगता कि वे हिंदू हैं। उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि वे कौन हैं, हिंदू हैं या नहीं। कोई भी हिंदू संत-महात्माओं का अपमान नहीं कर सकता, जिस तरह से वे बयान दे रहे हैं, उससे लगता है कि वे सनातन से चिढ़ गए हैं। मुझे नहीं लगता कि सनातन से चिढ़ने वाले किसी भी व्यक्ति को भारत में राजनीति करने का अधिकार हैं
Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, जो सनातन के खिलाफ है, वह भारत के खिलाफ है, जो भारत के खिलाफ है, वह सनातन के खिलाफ हैं वे इतने वरिष्ठ नेता हैं, हिंदू संतों, सनातन और भगवा का अपमान यह उन्हें शोभा नहीं देता. यह 'ऋषि प्रधान' देश है. हिंदू संतों का अपमान नहीं करेंगें योगी आदित्यनाथ पर इस तरह की ओछी टिप्पणी करना मल्लिकार्जुन खरगे को शोभा नहीं देता।
Pramod Krishnam: खरगे पर बीजेपी भी भड़की
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, यह कांग्रेस का असली दर्शन और डीएनए है, जो हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी है। इसलिए कांग्रेस अब कह रही है कि गेरूआ और भगवा, साधु के कपड़े पहनने वालों को राजनीति में नहीं आना चाहिए, लेकिन क्या वे मौलाना और मौलवी के बारे में कभी ऐसा कहेंगे?
Pramod Krishnam: उन्होंने आगे कहा, यह वही कांग्रेस है जो 'भगवा आतंकवाद', 'हिंदू आतंकवाद' के बारे में बोलती थी। वे अन्य धर्मों के बारे में ऐसी बातें कभी नहीं कहेंगे; यह दर्शाता है कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के लिए हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई. वे 'बटोगे तो कटोगे' को सांप्रदायिक और वोट जिहाद को धर्मनिरपेक्ष मानते हैं।
Pramod Krishnam: क्या कहा था खरगे ने
झारखंड के रांची में चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, एक सच्चा योगी 'बटेंगे तो कटेंगे' जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस भाषा का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। योगी मठ के प्रमुख हैं, भगवा वस्त्र पहनते हैं, लेकिन उनका मानना है कि मुख में राम बगल में छुरी है। खरगे ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के एक हत्यारे को माफ कर दिया था, जबकि पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने हत्यारे को गले लगा लिया था यह करुणा है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक टूटा, निफ्टी 133 अंक नीचे
- 2. UP Accident : दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार परिवार कुचला, पति-पत्नी और दो मासूमों की मौत
- 3. BBC Indian Sportswoman of the Year 2025: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित
- 4. CG News : नगरी में खेतों के बीच मिला तेंदुए का शावक, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

