Breaking News
:

चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते कप्तान पैट कमिंस!, इन दो खिलाड़ियों को मिल सकती है ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस की चोट और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने की संभावना, स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड को कप्तानी के लिए प्रमुख उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

Captain Pat Cummins may be out of Champions Trophy!

मुंबई/मेलबर्न: चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस अपनी टखने की चोट से जूझ रहे हैं। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि कमिंस की फिटनेस स्थिति को देखते हुए इस टूर्नामेंट में उनका भाग लेंगे मुश्किल नजर आ रहा है।


कमिंस हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका के टेस्ट दौरे से बाहर हो गए थे, लेकिन उनकी टखने की समस्या भी इस दौरान और गंभीर हो गई, जो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ज्यादा काम के दबाव से और बढ़ गई थी। अब उनका गेंदबाजी करना मुश्किल नजर आ रहा है। मैकडोनाल्ड ने बुधवार को कहा, "पैट कमिंस इस समय किसी भी प्रकार की गेंदबाजी करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी की संभावना बहुत कम है। इसका मतलब है कि हमें नए कप्तान की तलाश करनी होगी।


स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड इस समय कप्तानी के मुख्य उम्मीदवार हैं।" कोच ने आगे कहा, "स्टीव स्मिथ ने टेस्ट सीरीज़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अपने अनुभव से टीम का नेतृत्व किया है। वहीं, ट्रैविस हेड ने भी अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी की क्षमता को साबित किया है। दोनों ही खिलाड़ी कप्तानी के लिए प्रमुख विकल्प हैं।" इसके साथ ही, जोश हेज़लवुड की फिटनेस भी एक चिंता का विषय है, क्योंकि वह इस समय पूरी तरह से फिट नहीं हैं।



मैकडोनाल्ड ने कहा कि हेज़लवुड की स्थिति पर जल्द ही अपडेट आ सकती है, जिससे उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह समय महत्वपूर्ण है, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में अब कुछ ही समय रह गया है। टीम को जल्द ही अपने कप्तान का चयन करना होगा और इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना होगा, ताकि आगामी टूर्नामेंट के लिए तैयारी सही दिशा में की जा सके।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us