Breaking News
:

असली सोना बताकर थमा दिया पीतल, लालच में व्यापारी ने गंवाई अपनी कमाई, ठग गिरफ्तार

MP News

इस तरह से एक लाख रुपए युवकों को देने के बाद माला ले ली।

MP News : भोपाल। शहर के ऐशबाग थानांतर्गत स्थित पुष्पा नगर में नकली को असली सोना बताकर ठगों ने दुकान संचालक से एक लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पुष्पा नगर निवासी नीलेश पंजाबी की गैस रिफिलिंग की दुकान है। 3 नवंबर को नीलेश की दुकान पर दो युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को मजदूर बताया तथा कहा कि उनके पास सोने के गुरियों की माला है। यह माला उन्हें झांसी में मिली थी। वह इसे बेचना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें नकद पैसों की जरूरत है।


MP News : नीलेश ने कीमत पूछी तो उन्होंने 7 लाख रुपए मांगे। इस पर नीलेश ने कहा कि इतने पैसे नहीं है, अगर बेचना हो तो एक लाख में दे दो। न-नुकुर के बाद आरोपी एक लाख में माला देने को तैयार हो गए। युवकों ने माला से दो गुरिए निकालकर चेक कराने को दिए। यह गुरिए असली सोने के थे। सौदा तय होने के बाद नीलेश ने पैसों का इंतजाम शुरू कर दिया। 60 हजार रुपए उसके पास थे, बाकी 40 हजार रुपए में कार को गिरवी रख दी।


MP News : इस तरह से एक लाख रुपए युवकों को देने के बाद माला ले ली। घर जाकर नीलेश ने पत्नी को माला दिखाई। पत्नी सोने को चेक कराने जहांगीराबाद के ज्वैलर्स के पास पहुंची तो पता चला कि माला में असली सोना नहीं है, बल्कि पीतल पर सोने का पानी चढ़ाया गया है। इसके बाद नीलेश ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाबूभाई परमार निवासी नई बस्ती गांधी नगर को गिरफ्तार कर 30 हजार रुपए बरामद किए हैं। इसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us