Breaking News
:

शॉपिंग करने बाजार में निकली महिला के पर्स से गिरा एटीएम, 1.37 लाख निकले

एटीएम

भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन में शॉपिंग पर निकली एक महिला के पर्स से एटीएम गिरा जिसके बाद उनके एकाउंट से 1 लाख 37 हजार रुपए की किसी ने शॉपिंग कर ली। घटना 29 अक्टूबर की है जब महिला अशोका गार्डन स्थित बैंक कॉलोनी के अपने घर से शॉपिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उनके पर्स से एटीएम गिर गया।

एटीएम गिरने की जानकारी उनको तब लगी जब उनके एकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज आए । महिला का नाम कुमारी निवेदिता है वो एक टीचर है । उनके एटीएम में ही उनका पासवर्ड लिखा हुआ था, जिसकी वजह जिसको एटीएम मिला उसने एटीएम का आसानी से इस्तेमाल कर लिया । एक जगह आरोपी ने 1 लाख की शॉपिंग करी और दूसरी जगह से 37 हजार की शॉपिंग की।

दोनों ही जगह आरोपी ने एटीएम कार्ड को स्वैप करवाया था। वहीं पैसे निकले के मैसेज के बाद महिला ने अशोका गार्डन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच कर पुलिस ने मंगलवार को मामले में कायमी की है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी की तलाश की जा रही है । जिन दुकानों पर आरोपी ने कार्ड को स्वेप करवाया था उन दुकानों के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us