Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
गेंदबाजी के बाद अब पुलिस विभाग में तहलका मचाएंगे मोहम्मद सिराज, तेलंगाना सरकार ने दिया तोहफा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में मिया भाई के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। उन्हें अब पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाया गया है। सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस के महानिदेशक को रिपोर्ट करते हुए औपचारिक रूप से अपने नए पद का कार्यभार संभाला।
तेलंगाना सरकार ने इस साल जुलाई में सिराज को गुप-1 नौकरी देने का ऐलान किया था, जो उनकी शानदार क्रिकेटिंग उपलब्धियों का सम्मान है। राज्य के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस नियुक्ति की घोषणा की थी। इसके लिए, सरकार ने तेलंगाना (सार्वजनिक सेवाओं में नियुक्तियों का विनियमन और स्टाफ पैटर्न और वेतन संरचना का युक्तिकरण) अधिनियम 1994 में संशोधन किया।
सिराज का क्रिकेट करियर:
मोहम्मद सिराज, जो इस वर्ष टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे, सिराज इस विश्व चैंपियन टीम में अपने राज्य के इकलौते क्रिकेटर थे। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों में 78 विकेट, 44 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 71 विकेट और 16 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 14 विकेट अपने नाम किये हैं। सिराज ने 2020 में टेस्ट में, 2019 में वनडे में और 2017 में टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण किया। वह वर्तमान में भारत के तीनों प्रारूपों में बुमराह के बाद दूसरे बेस्ट तेज गेंदबाज हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन, घंटों में दबोचे दो आरोपी
- 2. CG News : प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए केंद्र की अतिरिक्त सहायता, छत्तीसगढ़ को मिले 15.70 करोड़ रुपए
- 3. CG Crime : खेत में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Bihar News: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को होना है चुनाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

