इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू कर सकते हैं ये मिस्ट्री स्पिनर, चैंपियंस ट्रॉफी टीम में भी मिल सकता है मौका...
मुंबई: BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को बड़ा गिफ्ट दिया है, उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 14 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया है और वे नागपुर में 6 फरवरी को होने वाले पहले वनडे के लिए टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।
वरुण को वनडे टीम में शामिल किए जाने से अटकलें तेज हो गई हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव हो सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनका अभ्यास सत्र शामिल होना इशारा है कि वे टीम में शामिल हो सकते हैं।

वनडे डेब्यू की उम्मीद?
वरुण को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ नेट्स में गेंदबाजी करते देखा गया। बता दें अब तक वरुण ने वनडे डेब्यू नहीं किया है, लेकिन अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह इस वनडे सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में जगह मिलेगी?
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी प्रोविजनल टीम में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को स्पिनर के तौर पर शामिल किया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वरुण इनमें से किसी की जगह ले पाते हैं या नहीं।
वहीं आर अश्विन ने वरुण के शानदार फॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि वे चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बना सकते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय 12 फरवरी को होने वाली टीम घोषणा पर निर्भर करेगा।

