Breaking News
:

MP NEWS: बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का मामला:सीएम ने फील्ड ऑफिसर और एसडीओ को किया सस्पेंड, मृतकों को 25 लाख की सहायता

MP NEWS:

MP NEWS: बांधवगढ़ में हाथियों की मौत का मामला:सीएम ने फील्ड ऑफिसर और एसडीओ को किया सस्पेंड, मृतकों को 25 लाख की सहायता

MP NEWS: भोपाल। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 29 से 31 अक्टूबर तक 10 हाथियों की मौत का असल कारण अभी राज ही है। लेकिन छठे दिन सरकार ने कार्रवाई कर 2010 बैच के आइएफएस फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फतेहसिंह निनामा को सस्पेंड कर दिया। घटना के बाद दोनों अफसरों के सहयोग न करने पर कार्रवाई की गई। अब राज्य स्तरीय हाथी टास्क फोर्स का गठन होगा। बाघों की तरह हाथियों की रेडियो टैगिंग से निगरानी होगी। दूसरे राज्यों के अच्छे काम अपनाए जाएंगे। सीएम ने कहा, विस्तृत रिपोर्ट में जिनकी भी गलती सामने आएगी, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। मंत्री ने जांच में कोदो में विषाक्तता को शामिल नहीं किया है।

MP NEWS: हमले में मारे गए परिवारों को 25-25 लाख रुपए की मदद

MP NEWS: वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार  को हाथी के हमले में मारे गए उमरिया के बांका व देवरी के रामरतन यादव व खेरूकोल के घर पहुंचे। परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा देने की बात कही। अभी 8-8 लाख मुआवजा राशि स्वीकृति के आदेश पत्र दिए। खैरूकोल की पुत्री सपना की पढ़ाई, छात्रावास सुविधा में मदद का वादा किया। वहीं बिफरे हाथी का रेस्क्यू किया गया है।

MP NEWS: सीएम ने देखी रिपोर्ट तो अफसर मिले दोषी

MP NEWS: सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना की समीक्षा के लिए सीनियर अफसरों की बैठक बुलाई। वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार की अगुवाई में बनी समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट व अन्य समितियों की शुरुआती रिपोर्ट में पाया कि घटना के बाद फील्ड डायरेक्टर गौरव चौधरी बुलाने के बाद भी छुट्टी से नहीं लौटे। सीनियर अफसरों के संपर्क करने पर फोन बंद कर लिया। सहायक वन संरक्षक फतेहसिंह निनामा ने हाथियों की मौत के बाद जांच में सीनियरों को सहयोग नहीं दिया। सीएम ने दोनों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। देर रात सस्पेंड भी कर दिए गए।

MP NEWS: फॉरेंसिक रिपोर्ट में कीटनाशक की पुष्टि नहीं

MP NEWS: हाथियों की मौत को लेकर ब्लड सैंपल की प्रारंभिक फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इसमें कीटनाशक की पुष्टि नहीं हुई। अब तक माना जा रहा था कि फसलों पर कीटनाशक छिड़के गए, इसे खाने से मौत हुई हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us