Breaking News
:

एमपी अजब है: नदी पार ससुराल होने से खफा होकर पत्नी ने छोड़ा पति का साथ, पुल बनेगा तभी लौटेगी

एमपी अजब है

भोपाल। कहा जाता है मध्य प्रदेश अजब है और सबसे गजब है। इसी अजब गजब मध्य प्रदेश में एक दिलचस्प वाक्या सामने आया है। जहां नदी के पार ससुराल होने से खफा होकर एक पत्नी ने अपने पति का साथ छोड़ दिया है। रील लाइफ से हटकर रियल लाइफ में बैतूल जिले के सिहार गांव में एक महिला ने अपने पति का साथ नदी पर पुल न होने के कारण छोड़ दिया।

दरअसल, अनिल पाडलीवार की डेढ़ साल पहले शादी शाहपुर की सुमित्रा बीजादेही से हुई थी। कुछ दिन बाद महिला अपने मायके चली गई। लेने पहुंचे अनिल को सुमित्रा ने यह कहकर लौटा दिया कि जब ताप्ती नदी में पुल बनेगा, तब वह लौटेगी।

अनिल बताते हैं कि उनकी पत्नी ने घर लौटने की शर्त रखी है कि जब ताप्ती नदी में पुल बनेगा तब वह लौटेगी। अब पत्नी को घर वापस लाने के लिए वे पंचायत से जिला कार्यालयों तक पुल बनाने का आवेदन लेकर चक्कर काट रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us