Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
डीजे ट्रक बिजली के तार से टकराया, 2 की मौत, 30 घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- Rohit banchhor
- 23 Jul, 2025
21 घायलों को गढ़ी सवैराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 3 को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Rajasthan News : अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के बीचगांवा गांव में बुधवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कांवड़ियों से भरा एक डीजे ट्रक 11,000 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिसके कारण 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी और गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए लक्ष्मणगढ़-मुंडावर मार्ग को 5 घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ, जब कांवड़ियों और स्थानीय लोगों का एक समूह हरिद्वार से लौटने के बाद बीचगांवा गांव में शिवरात्रि के अवसर पर परिक्रमा कर रहा था। परिक्रमा के बाद यह समूह एक मंदिर की ओर जाने वाला था। इसी दौरान डीजे ट्रक, जिसमें श्रद्धालु सवार थे, लटकते हुए हाईटेंशन तार से टकरा गया। करंट जमीन पर फैल गया, जिससे ट्रक के पास नाच रहे कई श्रद्धालु, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, इसकी चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान गोपाल 22 वर्ष और सुरेश प्रजापत 40 वर्ष दोनों बीचगांवा निवासी के रूप में हुई है।
हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से 8 को गंभीर हालत में अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। 21 घायलों को गढ़ी सवैराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 3 को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : करोड़ों की संपत्ति का हिसाब नहीं दे पाए पूर्व चीफ इंजीनियर, EOW-ACB ने किया गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड मंजूर
- 2. Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह, गंगोत्री-यमुनोत्री में 10 लाख से अधिक दर्शनार्थी पहुंचे
- 3. QS University Rankings 2027: दुनिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटी में नहीं है भारत नाम, IIT दिल्ली फिर बना देश का नंबर-1 इंस्टिट्यूट
- 4. Raipur City News : ‘स्टार्ट टू स्टडी’ कार्यक्रम में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र, करियर गाइडेंस के साथ मैजिक शो ने बांधा समां
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

