Create your Account
Delhi CM Oath ceremony: आ गई फाइनल डेट, 20 तारीख को रामलीला मैदान में होगा दिल्ली सीएम का पद ग्रहण समारोह, पार्टी मुख्यालय में चल रही है मैराथन बैठक
- Pradeep Sharma
- 17 Feb, 2025
Delhi CM Oath ceremony: दिल्ली में नई सरकार को लेकर बीजेपी में तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली सरकार के शपथग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय की जाएगी।
नई दिल्ली। Delhi CM Oath ceremony: दिल्ली में नई सरकार को लेकर बीजेपी में तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली सरकार के शपथग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय की जाएगी। बैठक में शपथग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरूण चुघ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली बीजेपी संगठन के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।
Delhi CM Oath ceremony: क्या होगा मीटिंग का एजेंडा
मीटिंग में दिल्ली में बीजेपी की बनने वाली नई सरकार के शपथग्रहण की तारीख , समय और जगह भी तय किया जाएगा। इसके अलावा शपथग्रहण की तैयारियों, सिटिंग अरेंजमेंट और गेस्ट लिस्ट को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से शपथग्रहण समारोह की जगह, समय और तारीख को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
Delhi CM Oath ceremony: 20 तारीख को होगा शपथग्रहण समारोह
रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी की नई सरकार 20 तारीख को शपथग्रहण ले सकती है। शपथग्रहण समारोह के नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने की उम्मीद है। शपथग्रहण के लिए शाम 4.30 बजे का समय बताया जा रहा है। वहीं, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खबर है कि शपथग्रहण में तीन मंच बनाए जाएंगे।
Delhi CM Oath ceremony: हालांकि, आधिकारिक रूप से पार्टी की तरफ से इस संबंध में अभी कोई बयान नहीं आया है। बीजेपी की इस संबंध में 19 तारीखी को विधायक दल की बैठक होनी है। विधायक दल की बैठक में नेता को चुना जाएगा। इसके बाद ही पार्टी में नए सीएम चेहरे का नाम सामने आएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: शासकीय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, कलेक्टर को निर्देश जारी, यहां देखें तारीख जिसमें खुले रहेंगे दफ्तर
- 2. Nagpur factory blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 15 लोगों की मौत
- 3. RCB vs SRH IPL 2026 : बेंगलुरु ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बैटिंग; देखें प्लेइंग इलेवन
- 4. Kuldeep-Vanshika: पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

