Breaking News
CG News : शराब दुकान में डेढ़ करोड़ की हेराफेरी के मामले में आबकारी उपनिरीक्षक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Mahakaal Darshan: स्वयंभू बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से बनेंगे सारे बिगड़े काम, देखें Live
Create your Account
जीत का जश्न मना रहे थे कांग्रेस प्रत्याशी, शोर शराबे से नाराज शख्स ने कर दी फायरिंग, कांग्रेस कार्यकर्ता घायल
रायपुर: रायपुर के कोटा इलाके में चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात के समय हुई एयरगन फायरिंग ने हड़कंप मचा दिया। यह घटना पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के जश्न के दौरान हुई। ओशियन डिफेंस अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग की, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में छर्रा लगा और वह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने ओशियन डिफेंस अकादमी के पास शोर मचाया, जिससे नाराज होकर अकादमी संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने नंदकिशोर के घर पर पथराव किया और हंगामा शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में लेकर एयरगन जब्त कर ली।। घायल कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Naxal Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 1 करोड़ 30 लाख के 18 इनामी नक्सली किए ढेर, AK-47, LMG 303 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
- 2. Pakistan-Srilanka: श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों में Expire माल खपा रहा पाकिस्तान, दूतावास की पोस्ट सेखुला राज
- 3. UP News : कबड्डी प्रतियोगिता–2025 के पुरस्कार वितरण समारोह में सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान, 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में किया समायोजित
- 4. IND vs SA 2nd ODI : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, रायपुर में क्रिकेट का रोमांच शुरु
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

