Breaking News
:

Champions Trophy 2025 Prize Money: ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइज मनी का किया ऐलान, जानिए किसे मिलेगा कितना धन

Image of cricket players celebrating on the field during a Champions Trophy match

Champions Trophy 2025 Prize Money: दुबई/मुंबई: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है, जिसका फाइनल मैच 9 मार्च को होगा। आईसीसी ने इस इवेंट के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत खेला जाएगा। मैच पाकिस्तान के तीन शहरों (लाहौर, रावलपिंडी, कराची) और दुबई में होंगे।





Champions Trophy 2025 Prize Money:
टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से खेलेगी।


Champions Trophy 2025 Prize Money: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइज मनी का ऐलान किया है। विजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.46 करोड़ रुपये) मिलेंगे। उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.73 करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीमों को 560,000 डॉलर (लगभग 4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे।


Champions Trophy 2025 Prize Money: ग्रुप स्टेज में मैच जीतने पर टीम को 1,40,000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) मिलेंगे। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अलावा, सभी आठ टीमों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 125,000 डॉलर (लगभग 1.09 करोड़ रुपये) की गारंटी दी जाएगी।


Champions Trophy 2025 Prize Money: आईसीसी इस टूर्नामेंट में कुल 6.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटेगी, जो 2017 की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा उत्सव होगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us