Create your Account
Bihar: अब नहीं लगाना पड़ेगा थानों का चक्कर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया CCTNS पोर्टल
Bihar: पटना: पटना में शनिवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार पटेल भवन से क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) का औपचारिक शुभारंभ किया। बिहार पुलिस द्वारा तैयार यह डिजिटल प्लेटफॉर्म नागरिकों को घर बैठे ही कई पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अब लोग बिना थाने गए शिकायत दर्ज करा सकेंगे, दस्तावेज़ संबंधी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे और केस से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि इस पोर्टल से पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता और तालमेल दोनों मजबूत होंगे।
Bihar: कार्यक्रम के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए उपमुख्यमंत्री ने पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में साइबर जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया, खासकर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने की आवश्यकता बताई।
Bihar: डायल-112 सेवा पर भी उन्होंने सख्ती दिखाई और आठ से दस मिनट के भीतर रिस्पांस सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा, स्कूल-कॉलेजों के आसपास दोपहिया गश्ती बढ़ाने, संगठित अपराधों पर 360 डिग्री कार्रवाई करने, जेलों में भोजन की गुणवत्ता सुधारने और सभी वार्डों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने गृह विभाग में तकनीकी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया तेज करने का भी आदेश दिया, ताकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. Assam Assembly Election Results 2026 Updates: असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई चुनाव हारे, बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बड़े अंतर से हराया,देखें बाकी सीटों पर कौन जीता-कौन हारा
- 2. Delhi News : दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत की पहल : CM रेखा गुप्ता ने रवाना की 13 ‘मोबाइल हीट रिलीफ’ वैन
- 3. Raipur City News : DRI का बड़ा एक्शन, हंस ट्रैवल्स पर छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद
- 4. MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 229 रनों का विशाल लक्ष्य, पूरन ने जड़े आठ छक्के, बॉश ने झटके 2 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

