Create your Account
बड़ी खबर: उपमुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस एक्शन में...
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके अलावा, मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी इसी तरह के धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। धमकी मिलने के बाद एकनाथ शिंदे की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।
हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि यह एक फर्जी धमकी (हॉक्स कॉल) हो सकती है। यह पहली बार नहीं है जब शिंदे को ऐसी धमकी मिली हो। पिछले महीने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। एक महीने के अंदर यह दूसरा मौका है जब उनके खिलाफ ऐसा खतरा सामने आया है। इससे पहले ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने इस तरह के एक मामले में अपराध दर्ज किया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बिना अनुमति प्रार्थना सभा पर पुलिस कार्रवाई, 2 महिलाओं सहित 6 लोग गिरफ्तार
- 2. MP News: इंदौर में कार के ‘चार्जिंग प्वाइंट’ में ब्लास्ट के बाद मकान में आग लगी, सात लोगों की मौत
- 3. Horoscope: हनुमान जी इन जातकों का बेड़ा लगाएंगे पार, पढ़े दैनिक राशिफल
- 4. CG News : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर चलती कार से फेंका, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

