:

Crime News : क्या हो गया कि जीजा ने पत्नी और साली की बना दी ऐसी गत, पढ़ें पूरी खबर...

Crime News

मामला ऐशबाग थाना इलाके के प्रभात चौराहे के समीप का है।

Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को मंडला में पदस्थ एएसआई योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली की चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी। शहर में डबल मर्डर की खबर सामने आने से सनसनी फ़ैल गई। आरोपी ने एक दो नहीं बल्कि कई वार किए। जिससे दोनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिए। मामला ऐशबाग थाना इलाके के प्रभात चौराहे के समीप का है।


Crime News : जानकारी के अनुसार, आज आरोपी का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद ASI ने अपने साथ लाएं धारधार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। वहीं वारदात अंजाम देने के बाद से एएसआई योगेश मरावी फरार है। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी ASI के घर में जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले है। कहा जा रहा है कि, दोनों के बीच में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आरोपी योगेश मरावी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है।


Crime News : बता दें कि, आरोपी बालाघाट का रहने वाला है। उसकी पत्नी से लड़ाई चल रही थी। भोपाल में उसकी पत्नी टू बीएचके फ्लैट में अपनी बहन के साथ अलग रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि, आरोपी नौकरानी का सहारा लेकर घर के अंदर घुसा और 6 मिनट के अंदर ही आरोपी ने पहले पत्नी फिर साली की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह बातचीत के लिए पहुंचा था, लेकिन उनके बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।


Crime News : डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है। उसकी शादी विनीता मरावी से हुई थी। शादी के बाद हो रहे झगड़ों के कारण विनीता पांच साल पहले पति को छोड़कर अपने मायके में भोपाल आ गई थी। भोपाल में वह अपनी बहन के साथ ऐशबाग में रहती थी। मरावी 15 दिन से अपनी ड्यूटी से गायब था। आज सुबह एएसआई पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा तथा पुरानी बातों को भूलाकर साथ रहने को कहा। इसी दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई। दोनों बहनों ने मरावी का विरोध किया।


Crime News : इस पर गुस्साएं मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से वार किया, बहन बचाने आई तो उसको भी लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद वह मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग तैयार कर जांच में लिया है और आगे की जांच की जा रही है, साथ ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया है। इधर पुलिस ने भोपाल में रहने वाले मृतिका के परिजनों को भी थाने बुलाया है और उनसे भी पूछताछ जारी है मामले में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात भी सामने आ रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us