Create your Account
youth-congress-membership: युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरु, 29 मई से चुनाव, जारी हुए शेड्यूल, 75 रुपए में मिलेगी सदस्यता
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
youth-congress-membership: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने 75 रुपए में डिजिटल सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू की। ब्लॉक से प्रदेश स्तर तक होंगे चुनाव, 29 मई से नामांकन।
youth-congress-membership : रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस ने रविवार से छत्तीसगढ़ में डिजिटल सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। अब 75 रुपए शुल्क देकर कोई भी युवा संगठन की सदस्यता ले सकेगा। इसके साथ ही ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक चुनाव भी कराए जाएंगे।
राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया, सह प्रभारी मोनिका मांडरे, भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह, चुनाव अधिकारी राकेश नेगी और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद रहे।
मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह ने बताया कि संगठनात्मक चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर कराए जाएंगे। इसके लिए रविवार से सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी राकेश नेगी के अनुसार विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होकर 13 जून तक चलेगी। ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर के पदों के लिए 29 मई से नामांकन होंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव जैसे शीर्ष पदों के लिए 11 से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू अनिवार्य-
कांग्रेस भवन में रविवार को जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया भी शुरू हुई। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, केवल ‘हाई परफॉर्मर’ के रूप में चयनित नेता ही जिला अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का इंटरव्यू दिल्ली स्थित युवा कांग्रेस मुख्यालय में होगा। उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी संगठनात्मक सक्रियता, जनसंपर्क, आंदोलनों में भागीदारी और नेतृत्व क्षमता के आधार पर किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए सक्रिय और मजबूत युवा नेतृत्व तैयार किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
- 2. Digital Arrest : “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं…” कॉल से शुरू हुआ खेल, महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
- 3. MP News : लाड़ली बहनों के खाते फिर होंगे गुलजार, 13 मई को CM मोहन यादव भेजेंगे 1835 करोड़ की सौगात
- 4. Mark Zuckerberg का बड़ा फैसला: डेटा सेंटर और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश के बीच Meta में होगी 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

