Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
WPL 2026 Retention List: सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीमों ने किया रिलीज
WPL 2026 Retention List: नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी पांच फ्रेंचाइजियों ने 6 नवंबर को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं। वर्ल्ड कप 2025 की हीरो और भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर सबको हैरान कर दिया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी कप्तान मेग लैनिंग और विकेटकीपर एलिसा हीली को भी अपनी टीमों ने रिलीज किया। वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को टीमों ने बरकरार रखा।
WPL 2026 Retention List: UP वॉरियर्स ने किया बड़ा बदलाव
यूपी वॉरियर्स ने केवल अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता श्वेता सहरावत को रिटेन किया, जबकि कप्तान दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, सोफी एक्लेस्टोन और क्रांति गौड़ को रिलीज कर टीम में बड़े बदलाव का संकेत दिया।
WPL 2026 Retention List: मुंबई इंडियंस ने बरकरार रखा मजबूत कोर
दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी मजबूत कोर को बनाए रखते हुए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया। इन खिलाड़ियों में नैट साइवर-ब्रंट (₹3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (₹2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (₹1.75 करोड़), अमनजोत कौर (₹1 करोड़) और जी. कमलिनी (₹50 लाख) शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि नेट साइवर-ब्रंट को कप्तान हरमनप्रीत से अधिक कीमत पर रिटेन किया गया। वहीं, टीम ने एमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया को रिलीज किया।
WPL 2026 Retention List: दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को किया रिलीज
तीन लगातार फाइनल खेलने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया। टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सुदरलैंड, मरिजान कैप और निकी प्रसाद को रिटेन किया।
WPL 2026 Retention List: RCB ने मंधाना और ऋचा घोष पर जताया भरोसा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें स्मृति मंधाना (₹3.5 करोड़), ऋचा घोष (₹2.75 करोड़), एलिस पेरी (₹2 करोड़) और श्रेयंका पाटिल (₹60 लाख) शामिल हैं। वहीं, सोफी मोलिन्यूक्स, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा और डैनी वायट-हॉज को रिलीज किया गया।
WPL 2026 Retention List: फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस: नेट साइवर-ब्रंट (₹3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (₹2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (₹1.75 करोड़), अमनजोत कौर (₹1 करोड़), जी. कमलिनी (₹50 लाख)
RCB: स्मृति मंधाना (₹3.5 करोड़), ऋचा घोष (₹2.75 करोड़), एलिस पेरी (₹2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (₹60 लाख)
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (₹3.5 करोड़), बेथ मूनी (₹2.5 करोड़)
UP वॉरियर्स: श्वेता सहरावत (₹50 लाख)
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सुदरलैंड, मरिजान कैप (₹2.2 करोड़ प्रत्येक), निकी प्रसाद (₹50 लाख)
WPL 2026 Retention List: विदेशी खिलाड़ियों पर सीमित रिटेंशन
गुजरात जायंट्स ने नियमों के तहत केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन किया और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को रिलीज कर दिया। टीम ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर को अपनी टीम में बनाए रखा।
Related Posts
More News:
- 1. Indigo Flight: कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में मानव बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
- 2. MP News : खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खुली, चौथे दिन तक मिले 1.37 करोड़, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा भी बरामद
- 3. Most Google Searched Cricketer: विराट या रोहित नहीं बल्कि ये बने भारत के सबसे चर्चित क्रिकेटर, गूगल सर्च में नंबर-1 पर रहा युवा सितारा
- 4. CIC: पूर्व आईएएस राजकुमार गोयल होंगे मुख्य सूचना आयुक्त, सोमवार को लेंगे शपथ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

