Create your Account
UP Accident : घर के बाहर सो रहे परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, पिता और तीन बच्चों की मौत
- Rohit banchhor
- 23 May, 2026
हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
UP Accident : बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा पुरवा गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को मातम में डुबो दिया। भीषण गर्मी और बिजली कटौती से परेशान होकर घर के बाहर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, नीरज चौहान (35) अपनी पत्नी नीलम (32), बेटी शगुन (12), पुत्र अंशु (8) और बेटी अंशिका (10) के साथ घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे। रात करीब दो बजे महमूदाबाद से फतेहपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हो गया और सीधे परिवार पर चढ़ गया।
हादसा इतना भीषण था कि नीरज चौहान और उनके तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सड़क पर खून से लथपथ शव पड़े थे। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Ebola Virus: कांगो और युगांडा में इबोला वायरस का कहर, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, जानें क्या है इबोला वायरस
- 2. Sunday Horoscope: रविवार का पंचांग आधारित राशिफल, पढ़ें कैसा होगा 12 राशियों लिए आज का दिन
- 3. Assam CM Oath Taking Ceremony: असम में 12 मई को शपथ, PM मोदी सहित सीनियर नेता रहेंगे मौजूद, सीएम बनने की दौड़ में हिमंत बिस्वा सरमा सबसे आगे
- 4. KKR vs MI IPL 2026: कोलकाता ने जीता टॉस, मुंबई के खिलाफ पहले किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

