Create your Account
SRH ने RCB को 55 रनों से हराया, लेकिन टॉप पर काबिज रही बेंगलुरु; अब क्वालीफायर-1 में गुजरात से होगा मुकाबला
हैदराबाद। आईपीएल 2026 के अपने अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से करारी शिकस्त दी। हालांकि इस हार के बावजूद आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी रही। अब 26 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला क्वालीफायर मैच खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, SRH एलिमिनेटर में उतरेगी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने बनाया 256 रनों का विशाल स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 46 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रनों का योगदान दिया। नीतीश कुमार रेड्डी 12 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आरसीबी की ओर से रसिख सलाम दार ने 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को 1-1 सफलता मिली।
आरसीबी 200 रन पर सिमटी, 55 रनों से हारी
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने 44 रन बनाए, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने 56 रनों की उपयोगी पारी खेली। क्रुणाल पांड्या 41 और टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर आउट हुए। SRH की ओर से ईशान मलिंगा ने 2 विकेट झटके, जबकि साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को 1-1 विकेट मिला। ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पॉइंट्स टेबल पर RCB का कब्जा, SRH तीसरे स्थान पर
इस हार के बावजूद आरसीबी 14 मैचों में 18 अंकों के साथ टॉप पर बनी रही। बेहतर नेट रन रेट के कारण उसने पहला स्थान बरकरार रखा। गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि SRH भी 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। अब RCB 26 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहला क्वालीफायर खेलेगी, वहीं SRH एलिमिनेटर में उतरेगी।
चेन्नई की हार के बाद प्लेऑफ समीकरण साफ
इस मैच के नतीजे के साथ प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस और RCB क्वालीफायर-1 में भिड़ेंगी, जबकि SRH एलिमिनेटर खेलेगी। चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद उसका सफर लीग स्टेज पर ही समाप्त हो गया। अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : पुलिस कंट्रोल रूम में आग से हड़कंप, बरसों का पुराना रिकॉर्ड जले
- 2. UP News : SSC ऑनलाइन परीक्षा में धांधली का बड़ा पर्दाफाश, STF ने 7 आरोपी को किया गिरफ्तार
- 3. Raipur City News : एयरपोर्ट में काम करने के दौरान 30 फीट ऊंचाई से गिरा इलेक्ट्रिशियन, इलाज के दौरान मौत
- 4. Mahakaal Darshan: बड़े मंगलवार पर करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

