Create your Account
Raipur News : ट्रक चालकों से लूट और कैंटीन में गुंडागर्दी करने वाले 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, कार-बाइक समेत सामान जब्त
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल एक कार, पल्सर बाइक, लूटा गया डीजल और नगदी बरामद की है।
Raipur News : रायपुर। जिले में ट्रक चालकों से लूटपाट, मारपीट और उद्योग परिसर में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल एक कार, पल्सर बाइक, लूटा गया डीजल और नगदी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 22 मई 2026 को आरोपियों ने काले रंग की कार और मोटरसाइकिल से संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड, सरोरा के परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने कैंटीन कर्मचारियों और लेबर कॉलोनी के लोगों के साथ रॉड से मारपीट की और कैंटीन काउंटर में तोड़फोड़ की।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लक्की शर्मा ने कैंटीन संचालन के एवज में अवैध वसूली और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दहशत फैलाने की कोशिश की।
उसी रात आरोपियों ने ग्राम सरोरा रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास दो ट्रकों को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने ट्रक चालकों से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद ट्रकों से करीब 30 लीटर डीजल और नगदी लूटकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लक्की शर्मा 33 वर्ष निवासी सरोरा समेत सभी आरोपी दिना उर्फ दिनेश माधवनी 33 वर्ष, विशाल छबलानी 32 वर्ष, नोहर सिंह रजक उर्फ बूट्टी 26 वर्ष, दीपक साहू 27 वर्ष, मोहित उर्फ मोंटी मेहानी 30 वर्ष को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 6 लाख रुपए कीमत की कार, 1 लाख रुपए कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल, 30 लीटर डीजल और 12 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs CSK : गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को 89 रनों से रौंदा, 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 से हुई बाहर
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, अब फिर सताएगी गर्मी
- 3. KKR vs DC: दिल्ली ने कोलकाता के सामने रखा 204 रन लक्ष्य, रहाणे - एलन क्रीज पर
- 4. Samuk : अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सामुक’ : भारत की पहली एलियन थ्रिलर, हॉलीवुड टच के साथ होगा धमाका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

