Create your Account
Raipur City News : पंजाब से रायपुर तक फैले हेरोइन नेटवर्क का पर्दाफाश, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
Raipur City News : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से रायपुर तक फैले अंतर्राज्यीय हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कबीर नगर थाना पुलिस ने इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 56.19 ग्राम हेरोइन, एक्टिवा वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पंजाब से हेरोइन लाकर रायपुर में सप्लाई करता था। कार्रवाई थाना कबीर नगर क्षेत्र में दर्ज NDPS एक्ट के मामलों की जांच के दौरान की गई। डीसीपी (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देशन और एडीसीपी राहुल देव शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त ईशू अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और युवक एक्टिवा से बीएसयूपी कॉलोनी जरवाय क्षेत्र में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रहीना कौर और करनदीप सिंह मान को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9.19 ग्राम हेरोइन, एक एक्टिवा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि उन्हें यह माल पंजाब निवासी चरणजीत सिंह उर्फ सोनू ने उपलब्ध कराया था। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य सप्लायर चरणजीत सिंह की निगरानी शुरू की।
जैसे ही उसके रायपुर पहुंचने की सूचना मिली, पुलिस ने सोनडोंगरी तालाब के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 47 ग्राम हेरोइन और मोबाइल फोन जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि चरणजीत सिंह पहले भी हेरोइन तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह कबीर नगर थाना के पुराने मामले में फरार चल रहा था, जिसमें करीब 400 ग्राम हेरोइन जब्त हुई थी।
वहीं उसका भाई लवजीत सिंह उर्फ बंटी भी इसी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। छत्तीसगढ़ पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की गई। पुलिस ने खुदरा सप्लायर से लेकर मुख्य अंतर्राज्यीय तस्कर तक पूरी चेन को तोड़ दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रहीना कौर (38), करनदीप सिंह मान (22) और पंजाब के गुरदासपुर निवासी चरणजीत सिंह उर्फ सोनू (44) शामिल हैं। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बस डिपो बना आग का गोला, धूं-धूं कर जलीं 3 बसें, वाहनों की राख में बदला पूरा परिसर
- 2. Raipur City News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर 34 युवाओं से ठगे 1.5 करोड़, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- 3. Sushasan Tihar: सीजी ब्रेकिंग: सुशासन तिहार में मिली खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायत, सीएम ने किया सहायक पंजीयक सहकारिता को सस्पेंड
- 4. भारतीय महिला क्रिकेट टीम T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड रवाना, 12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

