Create your Account
Raghav Chadha: राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने
Raghav Chadha: नई दिल्ली: हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को केंद्र की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा समिति के पुनर्गठन के बाद की गई है।
राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह फैसला 20 मई 2026 से प्रभावी हो चुका है। समिति में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रोंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी को भी सदस्य बनाया गया है।
यह समिति संसद में आने वाली जनहित याचिकाओं और विभिन्न मुद्दों पर विचार करती है। ऐसे में राघव चड्ढा की नियुक्ति को भाजपा में उनकी बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है। इसी बीच राज्यसभा सचिवालय ने एक अन्य अधिसूचना में जानकारी दी कि डॉ. मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक 2026 की संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs PBKS IPL 2026: अहमदाबाद में गुजरात ने जीता टॉस, पहले पंजाब की बैटिंग, देखें दोनों की 11
- 2. Mohammed Shami: चेक बाउंस मामले में मोहम्मद शमी को राहत, अलीपुर कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
- 3. UP Accident : निमंत्रण में जा रहे परिवार पर काल बनकर टूटा ट्रॉला, मां और डेढ़ साल के मासूम की मौत, तीन घायल
- 4. Patwari Suspended : रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

