Breaking News
:

MP News : बाघ के हमले से महिला की मौत, दो घायल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 25 लाख सहायता का किया ऐलान

MP News

प्रशासन ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

MP News : उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा क्षेत्र स्थित खेरवा टोला में बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल ग्रामीणों का इलाज जारी है।


जानकारी के अनुसार, बाघ ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई।


वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है ताकि बाघ की गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। इस घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृत महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।


साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज और आवश्यक मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us