Create your Account
MP News : शक ने उजाड़ दिया परिवार, पत्नी की हत्या कर पति ने भी दी जान, मासूम बेटी हुई अनाथ
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
इस खौफनाक वारदात के बाद दंपति की मासूम बेटी के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।
MP News : इंदौर। हीरा नगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चरित्र शंका में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक वारदात के बाद दंपति की मासूम बेटी के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान हल्केवीर पटेल और उसकी पत्नी रोशनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में हल्केवीर ने कपड़े से पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस की हीरा नगर थाना टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और चरित्र शंका को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद सबसे ज्यादा चिंता दंपति की छोटी बेटी को लेकर जताई जा रही है, जो अब माता-पिता दोनों को खो चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : गर्भवती मां और मासूम बेटी की डूबने से मौत, दूसरी बेटी ने बचाई जान
- 2. UP: यूपी में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ, राज्यपाल से मिले योगी
- 3. Tuesday Horoscope: दूसरे बड़े मंगलवार पर बन रहे हैं शुभ योग, इन राशियों पर होगी संकटमोचन हनुमान जी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 4. UP Accident : दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

