Create your Account
भारतीय महिला क्रिकेट टीम T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड रवाना, 12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट
मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए मुंबई से इंग्लैंड रवाना हो गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम खिताब जीतने के मजबूत इरादे के साथ इस मेगा इवेंट में उतरेगी। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी, जो विश्व कप की तैयारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज
भारतीय टीम को टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 28 मई से 2 जून तक खेली जाएगी। इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलकर भारतीय खिलाड़ी अपनी रणनीतियों को परख सकेंगी और आत्मविश्वास हासिल करेंगी।
अभ्यास मैचों में मिलेगी चुनौती
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को दो अभ्यास मुकाबले भी खेलने हैं। 6 जून को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में टीम इंडिया वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। इसके बाद दूसरा अभ्यास मैच मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इन मैचों के जरिए भारतीय टीम टूर्नामेंट की परिस्थितियों को समझने और अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा।
ग्रुप-बी में कठिन चुनौती, पाकिस्तान से शुरुआत
इस बार भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में आसान ग्रुप नहीं मिला है। टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नीदरलैंड जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं। भारतीय टीम अपना अभियान 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 17 जून को नीदरलैंड, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया (लॉर्ड्स) से मुकाबला होगा।
टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा और राधा यादव।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : घर में बारूद का ढेर, बनाए जा रहे थे पटाखे, धमाके से व्यापारी के बेटे की मौत
- 2. Kerala Assembly Election Results 2026: केरल में UDF की सरकार मगर राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, पहली बार भगवा लहराया
- 3. Bengal Elections: बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद "बाबू मोशाय" कौन, सीएम पद के लिए ये 5 नाम दौड़ में आगे
- 4. Bengal CM Oath Ceremony on May 9: बंगाल में 9 मई को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें CM पद की दौड़ में कौन आगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

