CG Police Transfer : रायपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, एसएसपी ने जारी किया आदेश...
- Rohit banchhor
- 20 Jan, 2025
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को नए कार्यस्थलों पर जल्दी से काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
CG Police Transfer : रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। एसएसपी लाल उमेद सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत 8 सब इंस्पेक्टर (एसआई), 13 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), 16 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षक का ट्रांसफर किया गया है। यह कदम पुलिस प्रशासन में नई कार्यकुशलता लाने और बेहतर सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को नए कार्यस्थलों पर जल्दी से काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
देखें लिस्ट-



