Create your Account
CG News : किसान की मेहनत पर फिरी आग की मार, लाखों का मक्का जलकर राख, कर्ज लेकर की थी खेती
CG News : कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक किसान की मेहनत और उम्मीदों को राख कर देने वाली खबर सामने आई है। बेलगाल गांव के किसान राम बघेल की ढाई एकड़ में तैयार मक्का फसल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। घटना के बाद किसान और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक किसान राम बघेल ने बैंक से 50 हजार रुपये का कर्ज लेकर मक्का की खेती की थी। फसल तैयार होने के बाद उन्होंने मेहनत से मक्का को खेत में एकत्रित कर रखा था। शनिवार सुबह वह मक्का समेटकर घर लौटे थे, लेकिन शाम करीब 4 बजे जब दोबारा खेत पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।
खेत में रखा पूरा मक्का धू-धू कर जल चुका था और कुछ ही देर में लाखों रुपये की उपज राख में बदल गई। किसान का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर आग लगाई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है। अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal CM Oath Ceremony on May 9: बंगाल में 9 मई को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें CM पद की दौड़ में कौन आगे
- 2. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें उज्जैन के राजा बाबा महाकल के दिव्य दर्शान, देखें लाइव
- 3. GT vs SRH IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को दिया 168 रनों का लक्ष्य, सुदर्शन और सुंदर की शानदार फिफ्टी
- 4. CG News : बस्तर की इमली के स्वाद के मुरीद हुए अमित शाह, बोले- “यहां की इमली खट्टी नहीं, मीठी है”
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

