Create your Account
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, चार बार के विधायक ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
Bihar Assembly Elections: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच जनसुराज अभियान को बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चार बार विधायक रहे जनार्दन यादव ने पार्टी छोड़कर प्रशांत किशोर की जनसुराज में शामिल हो गए। प्रशांत किशोर ने नरपतगंज के इस दिग्गज को पार्टी सदस्यता दिलाई। जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि अररिया की राजनीति में यादव की मजबूत पकड़ है, उनका स्वागत है।
Bihar Assembly Elections: यादव ने कहा कि भाजपा ने उनकी उपेक्षा की। 2015 की हार के बाद भी वे क्षेत्र में सक्रिय रहे, लेकिन शीर्ष नेताओं ने उन्हें दरकिनार कर दिया। राज्य में पलायन, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है, जनता असंतुष्ट है। प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित होकर वे बिहार के विकास में योगदान देना चाहते हैं।
Bihar Assembly Elections: 1977 में जनता पार्टी से पहली बार विधायक बने यादव को कम उम्र के कारण अयोग्य घोषित किया गया। 1980 के उपचुनाव में भाजपा से जीत हासिल की, फिर 2000 व 2005 में सफल रहे। 2015 में हार का सामना करना पड़ा। उनका जाना भाजपा के लिए सीमांचल में बड़ा नुकसान है। प्रशांत किशोर ने कहा कि सीनियर नेताओं का सम्मान न करने वाली भाजपा को सबक मिलेगा। यह घटना बिहार की सियासत को नया मोड़ दे रही है।
Related Posts
More News:
- 1. G-7 Summit 2026: मोदी फरिश्ते जैसे हैं…कुशल वार्ताकार, G7 में डोनाल्ड ट्रंप बोले- ऐसे लोग बहुत कम होते
- 2. UP: 14 स्कूलों पर बड़ा एक्शन, जांच में मिलीं गंभीर खामियां, मान्यता रद्द करने का आदेश
- 3. Lpg Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, अब होटल-रेस्तरां में खाना होगा महंगा, छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े
- 4. UCC implement in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति तैयार करेगी ड्राफ्ट, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

