Create your Account
Amarnath Yatra 2026: पवित्र गुफा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, सुरक्षा में तैनात जवानों ने किए दर्शन, इस दिन से लोगों के लिए शुरू होगी यात्रा
Amarnath Yatra 2026: नई दिल्ली : अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग के दिव्य दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब 10 से 12 फीट ऊंचे हिम शिवलिंग के साथ माता पार्वती और गणेश जी की आकृतियां भी दिखाई दे रही हैं। गुफा की बर्फीली दीवारें और टपकती जलधाराएं भक्तों को भावविभोर कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे जवानों या अधिकारियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर
हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी का पूर्ण आकार में प्रकट होना बेहद शुभ संकेत माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद देशभर के शिव भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर “हर-हर महादेव” और “जय बाबा बर्फानी” के जयकारों की गूंज है। श्रद्धालु इसे यात्रा शुरू होने से पहले बाबा के विशेष आशीर्वाद के रूप में देख रहे हैं।
यात्रा से पहले ही बाबा बर्फानी ने दे दिए दर्शन! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अमरनाथ गुफा का वीडियो pic.twitter.com/tmmUt3wDxO
3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अनुसार 57 दिवसीय यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पंजीकरण जारी है और अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को मिली 3000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त, विजेता को मिलेगा 2.50 लाख रुपए का पुरस्कार
- 2. CG Crime : सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, मेरठ से दो गिरफ्तार
- 3. BSNL का नया किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च, डेली मिलेगा 2.5GB डेटा, जानें डिटेल
- 4. CG News: जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला, कमिश्नर कोर्ट का झंझट खत्म, विष्णुदेव सरकार ने बदला सालों पुराना नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

